निशुल्क चेम्बर निर्माण की मांग पर देहरादून में अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी
हड़ताल की घोषणा स्थगित किए जाने के विरोध में देहरादून में अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला उनका धरने को रात भर तक करने की मांग करी जा रही है और सरकार कर द्वारा आश्वासन दिए जाने पर अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हुए उनकी स्पष्ट मांग है कि निशुल्क चैंबर राज्य सरकार ही उनको बनाकर देगी |

जिसमें जूनियर अधिवक्ता योगेश पपनै ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करी जिसमें धरना शुरू होने के आरंभ से अंत तक अन्न और जल का त्याग किया उनके साथी अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष जी के साथ मिलकर उनके अन्नशन को खोला और अधिवक्ता साथियों का भी विचार है कि यदि उन्हें आदेश मिले वह भी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेगे आवश्यकता पड़ने पर योगेश का कहना है कि वह आमरण अन्नशन करने के लिए भी तत्पर तैयार है जब तक शासन द्वारा अधिवक्ताओ को लिखित रूप से पुरानी जजी परिसर मे चेम्बर सरकार के द्वारा बनाये जाने का लिखित आश्वाशन नहीं मिलता तबतक अधिवक्ताओ का धरना जारी रहेगा |
